मथुरा, जून 26 -- मथुरा से कानपुर जा रही रोडवेज की बस को अचानक परिचालक चलाने लगा। इसकी आपत्ति सवारियों ने की लेकिन चालक-परिचालक दोनों ने नहीं सुनी। किसी यात्री ने इसका वीडियो बनाकर आरएम आगरा को भेज दिया। जिससे रोडवेज बस में कर्मचारियों की लापरवाही उजागर हो गई। आरएम ने एआरएम मथुरा को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एआरएम ने संविदा के चालक-परिचालक की संविदा समाप्त कर दी है। गत दिवस मथुरा डिपो की रोडवेज बस यूपी 78केटी 4533 मथुरा के नये बस अड्डे से कानपुर के लिए रवाना हुई। बस जब आगरा से आगे निकली तो परिचालक ने यात्रियों की टिकट बनाने के बाद चालक को उसकी सीट से हटाकर बस को स्वयं चलाने लगा। इसका विरोध यात्रियों ने किया तो चालक व परिचालक दोनों ने यात्रियों की एक नहीं सुनी। इस बस में तीन दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। इसी दौरान एक जागरूक यात्री ने इस...