रामपुर, मई 22 -- रामपुर। जिले में बकरीद को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इस पर्व को लेकर संवदेशनशील स्थालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही जिले में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि समस्त अधिकारीगण अपना मोबाइल नंबर (24 घंटे) चालू रखेगें और कोई भी अधिकारी पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। इनको किया गया तैनात:: यह भी पढ़ें- गंगा घाट पर रखे सुरक्षा के कड़े इंतजाम , वॉच टॉवर स्थापित करेंतैनात अधिकारियों की सूची -ईदगाह चौराहा रामपुर में तहसीलदार सदर कृष्ण कुमार चौरसिया, जामा मस्जिद पर नायब तहसीलदार सदर मानवेन्द्र सिंह, थाना कोतवाली में नायब तहसीलदार सदर देवेश पांडेय, थाना गंज में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकार...