कंट्रोल रूम से जलभराव की निगरानी होगी
गुड़गांव, जून 7 -- गुरुग्राम,कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम अब जीएमडीए की तर्ज पर अपना खुद का कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाएगा। इस नए सेंटर के जरिए शहर के बूस्टिंग स्टेशनों, सीवर मैनहोल, स्ट्रीट लाइटों और मानसून के दौरान होने वाले जलभराव वाली जगहों की चौबीस घंटे निगरानी की जाएगी। निगम प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।
कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना कमांड कंट्रोल को स्थापित करने का काम निजी एजेंसी को सौंपा जाएगा। इसको लेकर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि शहर में जलभराव की समस्या से निपटने और सीवर ओवरफ्लो को रोकने के लिए निगम की तरफ से पहले ही संवेदनशील जगहों और सीवर मैनहोल पर विशेष सेंसर लगाए जा रहे हैं, जिन्हें अब सीधे इस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इस आधुनिक कमांड कंट्रोल रूम को अस्थाई रूप से निगम के सेक्टर-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.