संभल, मार्च 16 -- जनपद में गैस उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो, इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग के कार्यालय में शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराने का कार्य कर रहे हैं। कंट्रोल रूम में पहले दिन रविवार को केवल एक शिकायत आई, जिसका अफसरों ने निस्तारण कर दिया। नोडल पर्यवेक्षक अधिकारी रामशंकर ने बताया कि गुन्नौर की एक शिकायत आई थी, जिसका समाधान करा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...