बगहा, अप्रैल 26 -- श्रीकांत गुप्ता वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के विशाल वन क्षेत्र में निवास करने वाले शाकाहारी और मांसाहारी जीव जंतुओं समेत पशु पक्षियों की भीषण गर्मी और अगलगी के मौसम में आग से सुरक्षा को ध्यान में रखकर वन प्रशासन गंभीर हो चला है। इस संभावना को देखते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार के नेतृत्व में वन प्रशासन ने वन क्षेत्र में कार्यरत फायर वॉचरो को अलर्ट कर दिया है।वनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन क्षेत्र में तैनात फायर वॉचरो को क्षेत्र में अलर्ट करते हुए कंट्रोल फायर के जरिए वन क्षेत्र को आग से सुरक्षा हेतु अलर्ट कर दिया गया है।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि कंट्रोल फायर के तहत क्षेत्र में लगभग दो से तीन मीटर...