प्रयागराज, फरवरी 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कल्याणी देवी उपकेंद्र से जुड़े कई मोहल्लों में शनिवार को घोषित कटौती के बाद भी लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। दिन में मेंटेनेंस कार्य के कारण आपूर्ति बंद रही और शाम को कंट्रोल पैनल में आग लगने से फिर बिजली गुल हो गई। जानकारी के अनुसार गुरु नानक पार्क क्षेत्र में हेल्पलाइन बदलने के काम के कारण सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक घोषित कटौती थी। इस दौरान मीरापुर, हर्षवर्धन नगर और सब्जी मंडी क्षेत्र में भी बिजली की आवाजाही बनी रही। शाम को जब आपूर्ति बहाल करने की तैयारी चल रही थी, तभी कंट्रोल रूम के पैनल में अचानक आग लग गई। इससे वहां खलबली मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारी भी घबरा गए। घटना की सूचना पर एसडीओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और विशेषज्ञों को बुलाकर मरम्मत कराई गई। काफी मशक्कत ...