मेरठ, अप्रैल 8 -- हाईकोर्ट में अवमानना की कार्यवाही के बीच चौधरी चरण सिंह विवि ने दिगंबर जैन कॉलेज बड़ौत में नियुक्त 21 असिस्टेंट प्रोफेसर का अनुमोदन निलंबित कर दिए हैं। ये नियुक्तियां वैध रहेंगी या नहीं, इसका फैसला अब हाईकोर्ट के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा। मंगलवार को हुई सुनवाई में सीसीएसयू के रजिस्ट्रार ने उक्त आदेश के सहित अपना शपथपत्र हाईकोर्ट में दाखिल किया। कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव भी कोर्ट में उपस्थित रहे। पूरे मामले में अब 30 अप्रैल को सुनवाई प्रस्तावित है। 24 मार्च को प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल ने भी विवि को इस मामले में हाईकोर्ट में सीसीएसयू द्वारा जवाब देने के निर्देश दिए थे। विवि को भेजे इस पत्र में प्रमुख सचिव ने कहा कि कॉलेज द्वारा किए गए चयन की संस्तुतियों पर विवि ने 26 जुलाई 2025 को अनुमोदन दे दिया जबकि हाईकोर्ट में 25 जुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.