अलीगढ़, मई 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई, जिसमें उद्यमियों ने डीएम के समक्ष विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को रखा। डीएम ने अविनाश कुमार ने कहा कि लंबित मामलों का निस्तारण शीघ्र करें और अनावश्यक नोटिस से बचें। दाऊद खां में कंटेनर स्टफिंग सेंटर नहीं शुरू होने काम मुद्दा निर्यातकों ने उठाया। उद्योग बंधु की बैठक में सीडीएफ छेरत एवं ताला नगरी औद्योगिक क्षेत्र में 132 केवीए उपकेंद्र स्थापना का मामला प्रमुखता से उद्यमियों ने उठाया। हालांकि सीडीएफ विद्युत उपकेंद्र की स्थापना के लिए मुख्यालय से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। यह भी पढ़ें- नेचुरल गैस लाएं तेजी, भूमि का करें दाखिला खारिज अलीगढ़ हार्डवेयर प्लेज पार्क के संपर्क मार्ग निर्माण की सड़क का निर्माण कराया जा...