कंटेनर से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
नोएडा, अगस्त 31 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। कंटेनर से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का बीटा दो कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कंटेनर चालक समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 50 लाख रुपये कीमत के 154 मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी और ढाई लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। गिरोह का सरगना चोरी के मोबाइल बांग्लादेश भेजने की योजना बना रहा था। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले एक लॉजिस्टिक कंपनी के कंटेनर से करीब 165 मोबाइल चोरी हुए थे। कंपनी के मैनेजर ने 27 जुलाई को बीटा दो कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था। इस घटना के बाद से पुलिस की टीमें चोरों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से घटना का खुलासा करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले गिरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.