अररिया, जुलाई 12 -- अररिया,निज संवाददाता कंटेनर से करोड़ों रुपए मूल्य के मोबाइल व मोबाइल पार्ट्स गायब होने के मामले में अररिया पुलिस को इस पूरे मामले के मास्टर माइंड को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। अररिया पुलिस ने हरियाणा नूह से इस कांड के मास्टरमाइंड मो नईम पिता अख्तर हुसैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य के 620 पीस मोबाइल व छह लाख 97 हजार रुपये नगद बरामद किया है। यही नहीं घटना में प्रयुक्त डाक पार्सल लिखा एक कंटेनर व एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है। रविवार को नगर थाना में एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा कि नोएडा से गुवाहाटी के लिए चले एक कंटेनर से करोड़ों रुपए मूल्य के मोबाइल व मोबाइल पार्ट्स गायब होने के मामले में अररिया पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। इस कांड के मास्टरमाइंड हरियाणा नूह के मो नईम को गिरफ्त...