बदायूं, अप्रैल 16 -- शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र के हुल्लापुर चौराहे के पास हरदोई मार्ग पर गुरुवार सुबह हादसा हो गया। हुल्लापुर चौराहे के पास बाइक सवार को कंटेनर ने टक्कर मार दी। बाइक पर सवार महिला को कंटेनर ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार तीन घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। मृतक महिला फर्रुखाबाद के छोटा बहादुरपुर गांव की रहने वाली है। भीड़ ने कंटेनर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कंटेनर कानपुर से किराना का सामान लेकर बरेली जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...