जौनपुर, अप्रैल 12 -- मछलीशहर (जौनपुर)। नगर के चुंगी चौराहे पर स्थित अशोक स्तंभ कंटेनर में फंसने से टूट गया। जानकारी मिलते ही अशोक समिति और बसपा के नेताओं ने मौके पर पहुंच कर आक्रोश जताया और तत्काल पुनः स्थापित कराने की मांग की है। नगर के उक्त चौराहे पर अशोक कीर्ति स्तंभ स्थापित है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को उक्त स्थल पर हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए पोल लगाया गया और तार लपेटकर छोड़ दिया गया। देर रात में कंटेनर जा रहा था जिसमें तार फंस गया और गाड़ी के खींचने से अशोक स्तंभ उखड़ गया। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय नागरिक, सम्राट अशोक समिति और बसपा के नेता मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताया। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न को तत्काल स्थापित करने की मांग उठाई है। नगर पंचायत द्वार...