कोडरमा, जुलाई 29 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले के उत्पाद विभाग के अधिकारी किस तरह चैन की नींद सोये रहते हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कंटेनर में करीब 280 किलो गांजा लेकर तस्कर आराम से जिले की सीमा में प्रवेश करते हैं और पार कर जाते हैं। मगर कोडरमा जिले के उत्पाद विभाग, परिवहन विभाग और तीन थाने की पुलिस को भनक तक नहीं लगती। सबसे बड़ी बात की उत्पाद विभाग और जिला परिवहन विभाग की ओर से संदिग्ध वाहनों की कभी जांच ही नहीं की जाती है। यही वजह है कि रांची-पटना रोड होकर लगातार नशे के सामान की तस्करी हो रही है। यह भी पढ़ें- कंटेनर से तीन करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारनशीले पदार्थों की बरामदगी वहीं, बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित जांच चौकी पर कंटेनर में लदा 280 किलो गांजा बरामद कर लिया जाता है। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ...