मुजफ्फरपुर, मई 17 -- पारू। आंनदपुर खरौनी गांव के पास आंधा मोड़ के समीप एसएच 74 पर रविवार शाम कंटेनर ने ऑटो में टक्कर मार दी। इसमें ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल साहेबगंज थाने के हुस्सेपुर निवासी लालदेव राय की 50 वर्षीया पत्नी प्रमिला देवी, 30 वर्षीया पूजा देवी तथा पारू थाने के हरिहरपुर भीखी निवासी ऑटो चालक 28 वर्षीय मोहन तिवारी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद प्रमिला देवी को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। डॉ. अनीश अंजुम ने बताया कि प्रमिला देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया। यह भी पढ़ें- यूपी में कार और डंपर की भीषण टक्कर, बागेश्वर धाम से लौट रहे दंपति समेत चार लोगों की मौत ऑटो पारू से देवरिया की ओर जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...