कंटेनर डिवाइडर से टकराकर पलटा, चालक की मौत, हेल्पर घायल
कन्नौज, अगस्त 4 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर कमानी का बोल्ट टूटने से धान की भूसी से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से टकराने के बाद तीनों लेन में पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि हेल्पर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कंटेनर में लदी धान की भूसी सड़क पर बिखर गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस, यूपीडा की सुरक्षा टीम और क्रेन मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। हरदोई जिले के थाना मल्लावां क्षेत्र के गौरी गांव निवासी 36 वर्षीय मोहम्मद सलमान पुत्र अजहर अली कंटेनर चला रहे थे। उनके साथ कानपुर देहात के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के गडरानी खंड चौरसा गांव निवासी 34 वर्षीय अनुज पाल पुत्र दिनेश पाल हेल्पर के रूप में मौजूद थे। दोनों बिहार के बक्सर से धान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.