प्रयागराज, जून 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय व्यापार और कंटेनर परिवहन पर पड़ रहे असर के बीच रेलवे बोर्ड ने महत्वपूर्ण राहत की घोषणा की है। रेलवे ने बंदरगाहों तक भेजे जाने वाले खाली फ्लैट वैगनों (कंटेनर रैक) पर लगने वाले व्यस्त सीजन शुल्क (बीएससी) को एक महीने के लिए माफ कर दिया है। इस फैसले का सीधा लाभ उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोन के अधीन संचालित प्रमुख कंटेनर डिपो को मिलने की संभावना है।रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह छूट 17 जून से 16 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी। रेलवे ने कहा है कि मध्य पूर्व की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए कंटेनर यातायात को सुचारू बनाए रखने और निर्यात-आयात गतिविधियों को समर्थन देने के लिए यह कदम उठाया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत कानपुर, खुर्जा और ...