हमीरपुर, मई 21 -- मुस्करा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के बसवारी गांव में गुरुवार की सुबह कंटेनर ट्रक की टक्कर से एसी मैकेनिक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हमीरपुर से एसी सर्विस करने आए थे और काम निपटा वापस जा रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। गंभीर रूप से घायल साथी को जिला अस्पताल रेफर किया है। हमीरपुर के पटकाना मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय जावेद और 24 वर्षीय अंकित पांडेय निवासी रहुनियां धर्मशाला गुरुवार की सुबह 10.45 बजे मुस्करा में एसी सर्विस कर बाइक से वापस हमीरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बसवारी गांव के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से दोनों को तुरंत सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉ.शिवजी गुप्ता ने चेकअप के बाद जावेद को मृत...