फिरोजाबाद, मई 4 -- नारखी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से दौड़ रहे कंटेनर ने बाइक सवार ससुर और दामाद को रौंद दिया। हादसे में ससुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी और घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया। डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना फरिहा के गांव कायथा निवासी 40 वर्षीय हरेंद्र सिंह पुत्र तालेवर सिंह सोमवार सुबह आसफाबाद शांती नगर स्थित अपनी ससुराल आया था। वह दोपहर में अपने ससुर 75 वर्षीय शांती लाल पुत्र बिहारीलाल के साथ बाइक द्वारा अपने गांव वापस लौट रहा था। दामाद बाइक चला रहा था और ससुर पीछे बैठा था। समापुर के निकट पीछे से तेज रफ्तार से दौड़ रहे कंटेनर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में शांती लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर चालक कंटेनर छ...