कंटेनर के फंसने से रेलवे क्रासिंग का हाइट गेज टूटा
जौनपुर, मई 9 -- खेतासराय(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रासिंग पर लगा हाइट गेज बैरियर शुक्रवार की रात एक कंटेनर फंसने से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस कंटेनर को कब्जे में ले लिया। चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। हालांकि यातायात प्रभावित नहीं हुआ। स्लीप वेल लोगो लगा एक कंटेनर ट्रक रात्रि करीब साढ़े नौ बजे दीदारगंज की तरफ जा रहा था। रेलवे क्रासिंग पर दोनों तरफ बने हाइट गेज बैरियर का पहला हाइट गेज पार हो गया। क्रासिंग पार होने के बाद दूसरे हाइट गेज के बैरियर में कंटेनर फंस गया। जिससे हाइट गेज क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर शाहगंज से पहुंची रेलवे पुलिस ने कंटेनर को पीछे कराया। रेलवे पुलिस कंटेनर को कब्जे में लेकर शाहगंज चली गई। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुनील दिवाकर ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.