दुमका, अप्रैल 29 -- रानेश्वर। दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ के रानेश्वर थाना अन्तर्गत पहरुडीह गांव के पास रोड हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। यह घटना बुधवार की है। यह घटना मसानजोर थाना एवं शिकारीपाड़ा थाना के बोर्डर पर हुई। घटनास्थल शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस पहुंची और घायल युवक को उठाकर साथ ले गई। क्षतिग्रस्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर ली है। घायल युवक का पहचान रानेश्वर के कृषनेंन्दू महतो (22) वर्ष के रूप में हुई है। युवक बाइक से दुमका जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से एक कंटेनर तेज गति से आ रहा था। कंटेनर ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी। घटना में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। पुलिस कंटेनर को भी जब्त कर लिया है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...