हाजीपुर, मई 7 -- सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के अंधराबड़ चौक के पास बुधवार की रात्रि में ट्रक की ठोकर से दो बाइक सवार जख्मी हो गए। जिसमें से एक की मौत इलाज के दौरान हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है। मृतक सुरेश सहनी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर तोई निवासी दिनेश्वर सहनी के 59 वर्षीय पुत्र थे। जबकि घायल आशेश्वर सहनी का इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- एकमा में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दुकानदार को रौंदा, मौतघटना का विवरण इधर,मृतक के स्वजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहदेई बुजुर्ग पर इलाज में देरी और चिकित्सक की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगा रहे है। उधर घटना से आक्रोशित लोगों ने लगभग एक घंटे तक हाजीपुर-जन्दाहा एनएच-322 को अन्धराबड़ चौक पर जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस, सीओ और जनप्रतिनिधि मौके पर पहु...