कंटेनर की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध किसान की मौत
शामली, अगस्त 26 -- कैराना। शामली से दवाई लेकर मोपेड सवार 65 वर्षीय किसान को गांव मन्नामाजरा निकट हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। गांव मोहम्मदपुर राई निवासी किसान महबूब बुधवार दोपहर शामली से दवाई लेकर विक्की पर सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहा था। जैसे ही वह गांव मन्नामाजरा के सामने हाईवे पर पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने उसकी विक्की में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महबूब विक्की से उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.