उन्नाव, मार्च 9 -- चकलवंशी। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर सोमवार दोपहर अनियंत्रित कंटेनर ने पीछे से मोपेड में टक्कर मार दी। इससे सवार बाबा व नातिन घायल हो गई। आसीवन थाना क्षेत्र के बाबाखेड़ा गांव के रहने वाले 65 वर्षीय भोला की तेरह साल की नातिन पल्लवी पुत्री स्व. अजीत बरहाकला गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। सोमवार दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी होने पर बाबा नातिन को मोपेड से लेकर घर आ रहे थे। गांव के पास पीछे से आए कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे बाबा व नातिन घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद पल्वली की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...