फिरोजाबाद, मार्च 8 -- आगरा-फिरोजाबाद हाइवे पर कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है। घायल अस्पताल में को भर्ती कराया है। थाना दक्षिण के मोहल्ला परमेश्वरगेट उर्वशी टॉकीज के सामने रहने वाला प्रिंस गुप्ता पुत्र पंकज अपने साथी 20 वर्षीय अक्षित यादव पुत्र बनवारी लाल के साथ अपनी बुलेट से टूंडला की तरफ जा रहा था। थाना टूंडला के उसायनी स्थित केएफसी गोदाम के समीप तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रिंस की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि साथी अक्षित घायल हो गया। हादसे के बाद में मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नेशनल हाईवे की एंबुलेंस द्वारा दोनों को सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा। जहां मृतक के शव...