कन्नौज, मार्च 20 -- तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बछज्जापुर गांव के निकट शुक्रवार की शाम कंटेनर ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथ में बैठी उसकी चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सपहा गांव निवासी अवधेश (22) पुत्र हेतराम अपनी चचेरी बहन बर्षा पुत्री देवेन्द्र कुमार के साथ बाइक से तिर्वा स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर दर्शन करने के लिए आए थे। शाम 4 बजे के करीब जब दोनो वापस घर जा रहे थे, तभी बछज्जापुर गांव के सामने एक कंटेनर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ अधिक होने के कारण करीब एक घण्टे तक यातायात भी प्रभावित रहा। हा...