शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- तिलहर। हाईवे पर कंटेनर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी जिससे प्रधान पुत्र एवं उसके साथी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कुछ देर के लिए शाहजहांपुर से बरेली को जाने वाले मार्ग पर यातायात बंद रहा। पुलिस ने दोनों के शवों को पीएम के लिए भिजवाया। शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी के डींगरपुर गांव की प्रधान सावित्री देवी के पुत्र 48 वर्षीय जसपाल सिंह रविवार की दोपहर तिलहर निवासी अपने बहनोई संदीप सिंह की बीमार मां को देखने जा रहे थे। उनके साथ में रावतपुर गांव निवासी 63 वर्षीय पदम सिंह भी थे। हाईवे पर नगरिया मोड़ पुलिस चौकी के सामने पीछे से आ रहे कंटेनर संख्या एनएल 07 एए 1751 के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद जसपाल और पदम सिंह हाईवे पर गिर गए और उनके ऊपर से कंटेनर के पहिए निकल गए।दोनों लोगों की मौके पर ही...