गाज़ियाबाद, जून 24 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। वेव सिटी थानाक्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल स्थित डासना कट के पास एनएच नौ पर मंगलवार रात कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें हापुड़ निवासी दो नाबालिग बहनों की मौत हो गई। एक नाबालिग का सिर कंटेनर ने कुचल दिया जबकि छोटी बहन की उपचार के दौरान मौत हुई। बहनों का फुफेरा भाई घायल हुआ है। दोनों बहनों का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया है। जनकारी के अनुसार, हापुड़ के ग्राम मुरादपुर थाना कोतवाली देहात में रहने वाली 17 वर्षीय अंशिका और उनकी छोटी बहन 14 वर्षीय परी मंगलवार की शाम करीब छह बजे घर से फुफेरे भाई दिल्ली के नरेंद्रपुर नजफगढ़ निवासी अजय की बाइक पर सवार होकर घर से दिल्ली के लिए निकली थी। ईस्टर्न पेरिफेरल पर एक सामान से लदा कंटेनर जैसे ही डासना कट पर मुड़कर एनएच नौ पर पहुंचा तो बा...