कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद अजुहा कस्बा स्थित भोला चौराहा के समीप बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर डिवाइडर पर उछलने के बाद अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया। इससे पोल टूट गया। परिणाम रहा कि कस्बे के दो वार्ड की आापूर्ति करीब 14 घंटे तक ठप रही। नागरिकों को गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा। एटा जनपद के कासगंज का टिंकू पुत्र राजपाल कंटेनर चालक है। जबकि, परिचालक सुमित पुत्र गोपीचंद्र निवासी गढ़वाल प्रांत उत्तराखंड है। दोनों कंटेनर में उड़ीसा के भुवनेश्वर से पार्सल लोड कर दिल्ली जा रहे थे। भोला चौराहा के समीप डिवाइडर पर उछलने के बाद बुधवार सुबह करीब छह बजे कंटेनर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे खंभा टूट गया। उस वक्त विद्युत आपूर्ति भी चालू थी। लोगों ने तत्काल उपकेंद्र में फोन कर आपूर्ति बंद कराई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.