शाहजहांपुर, दिसम्बर 9 -- तेज गति से आ रहे कंटेनर की टक्कर से पिकअप चालक की मौत हो गई। मृतक हनीफ खान उम्र लगभग 50 वर्ष, बाबूजई थाना चौक कोतवाली के निवासी थे वह पिकअप चालक थे। हनीफ पिकअप लोड कर जलालाबाद सामान पहुंचाने जा रहे थे। समान कुछ ढीला हो जाने की वजह से उन्होंने पिकअप को थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के खन्नौत पुल के पास रोड के किनारे साइड में खड़ा कर समान बांध रहे थे तभी तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने उनको टक्कर मार दी जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा राजकीय जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां चिकित्सकों ने हनीफ को मृत घोषित कर दिया। घटना से हनीफ के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर UP 83 BT 8364 कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...