कंटेनर की टक्कर से ट्राली पलटी, हेल्पर की दबने से मौत
कानपुर, जून 6 -- सरसौल। महाराजपुर में कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे उसी में दबकर ट्रैक्टर में बैठे हेल्पर की मौत हो गई जबिक चालक घायल हो गया। उसका उपचार चल रहा है। महाराजपुर के पताखेड़ा निवासी ट्रैक्टर चालक पंकज अपने साथी रामनगर के रहने वाले 40 वर्षीय शैलेंद्र के साथ शनिवार तड़के ट्रैक्टर-ट्राली लेकर रामादेवी से महाराजपुर की तरफ आ रहा था। लगभग साढ़े चार बजे सलेमपुर मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर ट्राली पलट गई। नीचे दबकर शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ियों को हाईवे से हटाकर किनारे कराया। लगभग आधा घंटे बाद आवागमन सुचारु रूप से चालू हो पाया। महाराजपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.