कटिहार, अगस्त 1 -- समेली ,एक संवाददाता तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना पोठिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बखरी बजरंगबली के समीप सुबह 7.30 बजे घटी। जब बाइक सवार विष्णीचक वार्ड नंबर 11 निवासी प्रकाश शर्मा का 28 वर्षीय पुत्र छोटू शर्मा घर से डुमर की ओर जा रहा था। उसी समय कुरसेला की ओर से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर ने सीधी टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। हादसे इतना जोरदार था कि आसपास के लोग आवाज सुनकर घटना स्थल पर पहुंच गए।ग्रामीणों यह भी पढ़ें- पोठिया एनएच 31 पर सड़क हादसे में एक की मौत के पहुंचते ही फौरन इसकी सूचना पोठिया थाने की पुलिस को दी गयी। साथ ही कुछ लोगों ने मृतक को पहचान कर उसके परिजनों को स्थिति से अवगत कराया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड पड...