मैनपुरी, जून 2 -- एटा कुरावली हाईवे पर ग्राम लखौरा के निकट ट्रैक्टर और कंटेनर वाहन में टक्कर हो गई। जिससे कंटेनर वाहन चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। घटना सोमवार रात नौ बजे के करीब की है। दिल्ली से एटा होकर आ रहा कंटेनर वाहन जैसे ही कुरावली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखौरा के निकट पहुंचा। तभी एटा की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर में पीछे से टकरा गया। कंटेनर ट्रैक्टर से टकराया तो कंटेनर चालक 68 वर्षीय मोहम्मद बशीर पुत्र सुलेमान अंसारी निवासी द्वारिका सेक्टर 16बी न्यू आदर्श अपार्टमेंट नई दिल्ली तथा ट्रैक्टर चालक 30 वर्षीय गौरव पुत्र मनीष कुमार निवासी विशुनपुर थाना कुरावली गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- पिक...