भागलपुर, जून 10 -- मधुसुदनपुर पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए, वाहन मालिक को कराया मायागंज अस्पताल में भर्ती नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

सड़क दुर्घटना का विवरण मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के कंझिया बायपास लेन में बुधवार सुबह चार बजे के करीब सड़क के डिवाइडर में कार टकराने से भीषण सड़क दुर्घटना हुई जिसमें कार में सवार महिला की मौत मौ पर ही हो गई। वहीं वाहन मालिक चालक की जान बाल बाल बच गई। मृतक महिला की पहचान अंबे निवासी गुरुदेव शर्मा की पत्नी गीता शर्मा (40)के रूप में हुई है। कार मालिक वेदव्यास ने बताया कि वे अपनी दोस्त की बेटी को (इग्नू) की परीक्षा दिलाने के लिए सासाराम गए थे। साथ में दोस्त की पत्नी गीता देवी भी गई थी।परीक्षा दिलाने के बाद परीक्षार्थी को पटना हॉस्टल में छोड़कर वापस दोस्त की पत्नी और वे रात के 11 बजे भागलपुर आने के लि...