कानपुर, मार्च 9 -- कानपुर दक्षिण। किदवई नगर पुलिस ने सोमवार को कंजड़नपुरवा के अलग-अलग स्थानों पर गांजा बेचने वाली महिला समेत दो लोगों को पकड़ा। इनके पास से करीब 11.5 किलो गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों में कंजड़नपुरवा साकेतनगर निवासी संजय पांडेय की पत्नी अनीता और साकेतनगर निवासी छोटू सिंह शामिल हैं। किदवईनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि अनीता कंजड़नपुरवा में सुलभ शौचालय के पास रहती है। उसे सोमवार दोपहर को गहोई भवन के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 5.94 किग्रा. गांजा बरामद हुआ है। वह पहले भी गांजा और अवैध शराब बिक्री के धंधे से जुड़ी रही है। उस पर आबकारी के दो और एनडीपीएस एक्ट का एक मामला दर्ज है। वहीं, आरोपी छोटू सिंह को आयुर्वेदिक पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 5.40 किग्रा. गांजा बरामद हुआ ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.