रुद्रपुर, जनवरी 28 -- खटीमा। दो दिन हुई बारिस औऱ हवा के चलते खटीमा के कंजाबाग तिराहे पर हाल ही में स्थापित तिरंगा क्षतिग्रस्त हो गया। इस गंभीर स्थिति को संज्ञान में लेते हुए विधायक भुवन कापड़ी ने तत्काल जिलाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क कर क्षतिग्रस्त तिरंगे को हटाकर उसके स्थान पर सम्मानपूर्वक नया तिरंगा स्थापित करने की मांग की। विधायक ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान सर्वोपरि है और इस प्रकार की लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...