औरैया, मई 2 -- कंचौसी, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार दोपहर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। तेज धूप में फाटक बंद रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे डीएफसी ट्रैक से अप और डाउन दिशा की मालगाड़ियों को निकालने के लिए क्रॉसिंग बंद की गई। इसके बाद दिल्ली-हावड़ा रूट पर नेताजी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, समर स्पेशल एक्सप्रेस और सीमांचल एक्सप्रेस को भी गुजारा गया। लगातार ट्रेनों की आवाजाही के चलते क्रॉसिंग लंबे समय तक बंद रही। फाटक बंद रहने से दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। जल्दी निकलने की होड़ में ऑटो चालकों और दोपहिया वाहन सवारों के बीच नोकझोंक भी हुई। कुछ वाहन चालक ट्रैक पार करने की को...