औरैया, दिसम्बर 12 -- भाग्यनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कंचौसी में पूर्व वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विराट इनामी दंगल का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा और देर शाम तक चलने वाली कुश्तियों पर हजारों लोगों ने तालियां बजाकर पहलवानों का जोश बढ़ाया। दंगल का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव और उदयवीर यादव ने फीता काटकर किया। दोनों ने पहलवानों के हाथ मिलाकर मुकाबलों की शुरुआत कराई। देशभर के विभिन्न राज्यों मथुरा, औरैया, हरियाणा, जम्मू, कानपुर सहित कई जनपदों से पुरुष व महिला पहलवान इस दंगल में हिस्सा लेने पहुंचे। महिला वर्ग में पूनम, नीलम, मुस्कान और अंशु ने अपने दमदार दांवझ्रपेच दिखाए। वहीं पुरुष वर्ग में केसरी, अभिनायक, रवि, ओमवीर, शोभित सहित लगभग 50 पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर मुकाबलों में जोर आजम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.