लातेहार, मई 14 -- बेतला प्रतिनिधि। बरवाडीह थाना क्षेत्र के कंचनपुर में गुरुवार को करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कंचनपुर निवासी 23 वर्षीय रवि सिंह, पिता सुरेंद्र सिंह के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक घर में जेनरेटर का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली के मेन तार में करंट प्रवाहित हो गई, जिसकी चपेट में आने से वह झुलसकर बुरी तरह से घायल हो गया। बाद में परिजन आनन-फानन में रवि को इलाज के लिए बरवाडीह सीएचसी ले गए। वहां मौजूद डॉ मंटू कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- पोल पर बिजली ठीक कर रहे युवक की करंट से मौत रवि की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। रवि की हुई असामयिक मौत से माता-पिता समेत अन्य परिजनों का जहां रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक का माहौल है। इधर घटना क...