नई दिल्ली, अगस्त 19 -- हैकर्स भोले भाले लोगों से पैसे ऐंठने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। अब RBI ने बैंकिंग से जुड़े एक आम स्कैम के बारे में नई चेतावनी जारी की है। इस स्कैम में धोखेबाज बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों पर अपनी KYC जानकारी अपडेट करने का दबाव डालते हैं। आरबीआई ने यह चेतावनी लोगों को WhatsApp पर भेजी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने लोगों से कहा है कि अगर उन्हें ऐसे मैसेज मिलें जिनमें कहा गया हो कि KYC अपडेट न करने पर उनका बैंक अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा, तो वे घबराएं नहीं। ऐसे मैसेज अक्सर डर पैदा करने और यूजर्स को बिना यह जांचे कि रिक्वेस्ट असली है या नहीं, कोई कदम उठाने के लिए उकसाने के मकसद से भेजे जाते हैं।बैंक ने बताए तीन आसान नियम सेंट्रल बैंक के मैसेज में तीन आसान नियम शामिल हैं। इनमें "रुकें, सोचें और कदम उठाएं" (Stop, Thi...