आदित्यपुर, फरवरी 18 -- गम्हरिया संत शिरोमणि कंगाली लक्ष्मण बाबा मंदिर सेवा समिति पूंजीडूंगरी (देवनगरी) जगन्नाथपुर की ओर से मंगलवार को कलशयात्रा का आयोजन किया गया। सपड़ा के दोमुहानी स्थित स्वर्णरेखा नदी से जल भरकर समारोह स्थल तक लाया गया। कलश यात्रा में 500 महिलाएं शामिल हुईं। इस अवसर पर टाटा-कांड्रा मार्ग पर भक्त श्रद्धालुओं की ओर से जुलूस निकाला गया। समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि नव निर्मित मंदिर में स्थापित कंगाली बाबा की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा सह लंकार पूजा का आयोजन 17 और 18 फरवरी को किया गया है। कार्यक्रम में कल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शिरकत करेंगे। पूजनोत्सव को सफल बनाने हेतु समिति की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। कल लंकार पूजा प्राण प्रतिष्ठा सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। वहीं 19 फरवरी को भं...