नई दिल्ली, फरवरी 28 -- कंगना रनौत उन हिरोइनों में से एक हैं जो बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। वो कभी भी अपने शब्दों को तोड़-मरोड़ के पेश नहीं करती हैं। अब कंगना रनौत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कंगना अनन्या पांडे को सारा अली खान और जाह्नवी कपूर से बेहतर एक्ट्रेस बताती नजर आ रही हैं। हालांकि, वीडियो पर लोग कमेंट करके कह रहे हैं कि कंगना ने अनन्या को फिर से एक बार ट्रोल कर दिया है। फैंस कह रहे हैं कि कंगना के ट्रोल करने का अपना ही अंदाज है।वायरल हो रहा कंगना रनौत का वीडियो न्यूज18 के एक इवेंट में कंगना रनौत से पूछा गया कि उन्हें अनन्या , सारा और जाह्नवी कपूर में से कौन बेहतर एक्ट्रेस लगती है। इसपर कंगना रनौत ने अनन्या पांडे का नाम लिया। उन्होंने कहा- लेट्स गो विद अनन्या पांडे। इतना बोलने के बाद कंगना रनौत हंसने लगीं। यहा...