नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- तमिलनाडु के सीएम विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के रिश्ते को लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चाएं होती रही हैं। स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेशन के मौके पर एक्ट्रेस को सीएम विजय के माता-पिता के साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ और यूजर्स ने एक्ट्रेस को लेकर अपनी राय रखनी शुरू कर दी थी। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का नाम लिए बिना उन्हें सपोर्ट किया है। साथ ही कहा कि हमेशा महिला के चरित्र पर उंगलियां उठाई जाती है।कंगना रनौत ने कहा हमेशा औरतों को निशाना बनाया गया पीटीआई से बातचीत में कंगना ने कहा कि कैसे महिलाओं को बर्बाद करने के लिए सबसे पहले उनके चरित्र पर उंगलियां उठाई जाती है। अब समय आ गया कि समाज अपने अंदर भी झांक कर देखे। 'कंगना रनौत ने कहा हम सभी जानते हैं कि ये सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि द...