प्रयागराज, जुलाई 3 -- प्रयागराज। ध्रुव शंकर तिवारी बॉलीवुड के मशहूर पटकथा लेखक व गीतकार मनोज तापड़िया गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे। नाजरेथ अस्पताल के निदेशक फादर विपिन के आमंत्रण पर उन्होंने अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' अस्पताल की नर्सिंग छात्राओं के साथ देखी। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान से खास बातचीत में मनोज तापड़िया ने बताया कि यह फिल्म 26/11 मुंबई हमले के दौरान कामा अस्पताल की नर्सों के साहस पर आधारित है। इसमें हेड नर्स की भूमिका निभाने के लिए अगर अभिनेत्री कंगना रनौत हां नहीं करती तो निर्देशक के रूप में मेरी पहली फिल्म नहीं आती.

फिल्म के बारे में जानकारी निर्देशक ने बताया कि जब मैंने अभिनेत्री से फिल्म की कहानी के बारे में बताया तो उन्होंने फौरन हां कर दिया। उस समय अभिनेत्री ने कहा कि नर्सों की भूमिका समाज में...