देहरादून, अगस्त 28 -- हरिद्वार। योग गुरु स्वामी रामदेव और सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच पिछले कई दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होने वाली है। दोनों के बीच रक्षाबंधन पर भाई बहन के रिश्ते की मिठास देखने को मिली। स्वामी रामदेव ने कंगना के लिए राखी उपहार और मिठाई भेजते हुए कहा कि देश में किसी भी कारण से नफरत और एक दूसरे के प्रति बैर भाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उनके और कंगना के बीच विवाद की चर्चा हुई, लेकिन सभी बैर का परित्याग कर रिश्तों में प्रेम और सद्भाव बनाए रखना चाहिए। स्वामी रामदेव ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम और भाई बहन के रिश्ते को मजबूत करने का पर्व है। यह भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने कंगना रनौत को भेजा रक्षाबंधन का तोहफा और मिठाई उन्होंने कहा कि वह कंगना रणौत को फोन कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी देंगे ...