आगरा, अप्रैल 15 -- सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध दायर परिवाद में गुरुवार को सुनवाई होगी। मामले में आदेश भी आ सकता है। पिछली तारीख तीन अप्रैल को दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी हो गई थी। बता दें कि वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा की हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध 11 सितंबर 2024 को अदालत में परिवाद दाखिल किया था। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण की राह में बड़ा अड़ंगा, परिसीमन से चिंतित INDIA गठबंधन संसद में करेगा विरोध

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...