नई दिल्ली, मार्च 19 -- पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बीजेपी सांसद सर पूर्व अभिनेत्री कंगना रनौत के बारे में विवादास्पद बयान किया है। राहुल गांधी के बचाव में कूदे पप्पू यादव ने कंगना-चखना जैसे शब्दों का इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी की महिला सांसद के बारे में किया है। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी के बारे में कहा था की महिलाएं उनसे असहज महसूस करती हैं। टपोरी की तरह आने और तू-तड़ाक करने का आरोप लगाया था। पप्पू यादव से पत्रकारों ने राहुल गांधी के बारे में कंगना रनौत की टिप्पणी पर सवाल पूछा तो कहने लगे कि उन्हें इग्नोर कीजिए। पत्रकारों से कहा कि हाथी चले बाजार कुत्ता भुके हजार। यहां तो सभी हमाम में नंगे हैं। व्यक्तिगत आलोचना की कोई वजह नहीं है। गोबर पर क्यों घी...