आगरा, फरवरी 13 -- सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध दायर परिवाद पर शुक्रवार को अदालत में सुनवाई हुई। वादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने पुलिस आख्या पर एतराज जताते हुए अपनी दलीलें पेश कीं। विशेष मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए की कोर्ट ने मामले में अगली बहस के लिए छह मार्च की तिथि नियत की है। वादी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुखवीर सिंह चौहान और राजवीर सिंह ने तर्क दिया कि पुलिस ने पुनः पूर्ववत आख्या प्रस्तुत कर दी है। विपक्षियों के बयान दर्ज नहीं किए गए। कंगना की ओर से उनकी अधिवक्ता द्वारा दिया गया बयान विधिक रूप से स्वीकार्य नहीं है। पिछली सुनवाई 29 जनवरी को हुई थी, जब थाना न्यू आगरा पुलिस ने आख्या दाखिल की थी। उल्लेखनीय है कि किसानों के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में भाजपा की हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत क...