आगरा, मई 20 -- सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध दायर परिवाद में बुधवार को सुनवाई हुई। कंगना की ओर से अधिवक्ता द्वारा कुछ प्रपत्र दाखिल किए गए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए छह जून नियत की है। कंगना की ओर से उनकी अधिवक्ता सुधा प्रधान द्वारा कुछ अन्य प्रपत्र दाखिल किए गए। जिनकी एक प्रति वादी पक्ष को प्रदान की गई। इस पर वादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने एतराज जताया। बता दें कि वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा की हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध 11 सितंबर 2024 को अदालत में परिवाद दाखिल किया था। यह भी पढ़ें- राघव चड्ढा ने खटखटाया अदालत का दरवाजा, आखिर कौन सा डर सता रहा कि जाना पड़ा दिल्ली HC? आरोप था कि सांसद ने 26 अगस्त 2024 को अपने बया...