कोडरमा, अप्रैल 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले के तीनों नगर निकायों में कंक्रीट बेंच और स्प्रिंग पोस्ट की खरीदारी में भारी अनियमितता और वित्तीय गड़बड़ी की बात सूचना अधिकार मंच के सचिव आर.के. बसंत ने दी है। इस संबंध में उन्होंने लोकायुक्त के न्यायालय में वाद दर्ज कराया है। बसंत का आरोप है कि करीब 3,000 रुपये कीमत वाली कंक्रीट बेंच को 14,100 रुपये में तथा 210 रुपये कीमत वाले स्प्रिंग पोस्ट को 3,892 रुपये में खरीदा गया, जिससे लाखों रुपये की कथित हेराफेरी की गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले उपायुक्त को रेट लिस्ट के साथ अवगत कराया गया था, जिसके बाद एसडीओ रिया सिंह की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई थी। ्रउन्होंने यह भी कहा कि झुमरी तिलैया में लगाए गए कई स्प्रिंग पोस्ट घटिया गुणवत्ता के कारण टूटकर गायब हो गए हैं, जिससे आम ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.