बेगुसराय, दिसम्बर 24 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। कला एवं संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन बेगूसराय तथा बिहार कला मंच पटना की ओर से बेगूसराय में तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन होगा। यह प्रदर्शनी 29, 30 एवं 31 दिसंबर को कंकौल स्थित प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में आयोजित होगी। प्रदर्शनी में बिहार के प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ बेगूसराय के स्थानीय कलाकारों की उत्कृष्ट कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। इससे कला प्रेमियों को विविध शैलियों और अभिव्यक्तियों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। आयोजन के दौरान स्कूली बच्चों के लिए विशेष चित्रकला प्रतियोगिता करायी जाएगी। यह प्रतियोगिता दो समूहों कक्षा छठी से आठवीं तथा कक्षा नौवीं से बारहवीं में होगी। इसका उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना और कला के प्रति रुचि विकसित करना है। प्रतियोगिता...